Thursday, March 1, 2012

बली का बकरा "सहवाग"

बली का बकरा "सहवाग"


टीम की हार को देखते हुए ये कयास तो लगाए जा रहे थे कि इस बार जब भी टीम का एलान होगा तो काफी फेरबदल देखने को मिल सकते हैं... और वो वक्त भी आ गया जब एशिया कप के लिए टीम का एलान हुआ... पूरे देश की निगाहें BCCI की मुम्बई में होने वाली मीटिंग पर टिकी थी... ये बैठक अहम इसलिए थी क्योंकि बुरे दौर और आलोचनाओं को झेल रही टीम में सभी बदलाव चाहते थे... लंबी बैठक के बाद जब टीम का एलान किया गया तो नतीजा ढाक के तीन पात का ही निकला... बली का बकरा बन गए नजफगढ़ के नवाब बेचारे 219 रन के कीर्तिमान वाले सहवाग... अब किसी न किसी को तो टीम से बाहर करना ही था वैसे भी सहवाग सबसे अच्छे और सॉफ्ट टारगेट थे तो बोर्ड ने भी सोचा कि क्यों न बहती गंगा में हाथ धो लिया जाए.. सहवाग को निकालने के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ये दलील पेश की, की उन्हे टीम से बाहर नहीं किया गया हैवो चोटिल हैंउनके कमर में दर्द हैं और उन्हें आराम दिया गया है... वैसे सहवाग की फील्डिंग को देख कर कहीं से भी नहीं लगता है कि वो चोटिल हैं... हो सकता है BCCI के पास कोई अलग जानकारी हो.. वैसे सहवाग ने भी इन बातों का खंडन किया है कि उन्हे बाहर नहीं किया गया है... भला हो सहवाग का जो BCCI की इज्जत पर पर्दा डाल रहे हैं... सवाल ये भी है कि अगर वो चोटिल हैं तो उन्हें मौजूदा सीरीज में खेलने कैसे दिया जा रहा है... बहरहाल जो भी हो नवाब साहब टीम से बाहर तो कर दिए गए और बाकि अच्छे खिलाड़ियों मसलन जडेजा, रैना, रोहित शर्मा को बोर्ड ने टीम में शामिल भी कर लिया... हमें और आपको बस अब नतीजा चाहिए जो एशिया कप में नजर आएगा..

विवेक शांडिल्य

No comments: