निवेशकों पर दोहरी मार महँगाई और शेयर बाज़ार
भारतीय शेयर बाज़ार मे आयी भूचाल जारी है और ये भुचाल फ़िलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है | शुक्रवार को बाज़ार मे 1070.63 की गिरावट
के बाद निवेशकों को आशा थी कि सोमवार को बाज़ार से कूछ राहत जरुर मिलेगी लेकिन शेयर बाज़ार का दिवाली से पहले दिवाला निकल गया।
शुक्रवार को बाज़ार 8701.07 पर बन्द हुआ था और आज बाज़ार सुबह-सुबह खुलते हि 800 अंक गिर गया । जिससे निवेशकों मे हड्कंप मच गया |
एक समय ऐसा आया बाज़ार 8000 के नीचे चला गया । बाज़ार फ़िर संभलते हुए 191 अंको की गिरावट के साथ 8059.56 पर बन्द हुआ ।
शेयर बाज़ार के निवेशकर्ताओं को फ़िलहाल राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है | आज दिन भर बाज़ार मे उतारचढ़ाव का दौर जारी रहा । वहीं दूसरी तरफ़ निफ़्टी मे भी 59.08 अंको कि गिरावट दर्ज की गयी । हलांकि बाज़ार मे रियलिटी सेक्टर के शेयरों कि । दाम कम होने की वज़ह से काफ़ी बिक्री हुई । बैंकिंग क्षेत्रों को बिकवाली के दवाब मे काफ़ी नुक्सान उठाना पड़ा । जापान और एशिया के अन्य शेयर बाज़ारों मे भी गिरावट दर्ज़ की गयी ।
No comments:
Post a Comment