Thursday, October 30, 2008

दिल्ली टेस्ट:गम्भीर व सचिन ने की धमाकेदार शुरुआत
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गम्भीर ने अपने करियर का न सिर्फ़ तीसरा शतक जड़ा
बल्कि भारत को मजबूत स्थिति मे भी पहुंचा दिया और सचिन ने गम्भीर का पुरा साथ निभाया । दोनो ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के गेन्दबाजों कि बखिया
उधेड़ डाली । गंभीर ने अपनी 285 गेंदों की मैराथन पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया और सचिन तेंदुलकर (68) के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन, जबकि लक्ष्मण ने संभलकर खेलते हुए 94 गेंदों पर तीन चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने 37.1 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए प्रति ओवर 3.73 की दर से रन बटोरे।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने घरेलू मैदान पर जलवा नहीं बिखेर सके और एक रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रेट ली का शिकार बने। उस समय भारत का स्कोर पांच रन था ।इसके बाद द्रविड़ भी मात्र 11 के निजि स्कोर पर जानसन की गेंद पर मैथ्यू हेडन के हाथ मे कैच थमा बैठे । इस समय भारत का स्कोर महज 27 रन था ।
वीवीएस लक्ष्मण (नाबाद 54) के साथ चौथे विकेट के लिए 139 रन जोड़ने के बाद नाबाद लौटे जबकि गंभीर 149 रन बनाकर नाबद थे । आज दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने तीन विकेट पर 296 रन बना लिए थे ।

No comments: