Tuesday, October 28, 2008

राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन ?
नौकरी कि तलाश मे बिहार से आये एक युवक की मौत सोमवार को मुम्बई पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ मे हो गयी, जिसका नाम राहुल राज था । पुलिस के मुताबिक सोमवार को सुबह तकरीबन 9:25 के आस पास पटना से आये युवक(राहुल राज) कुर्ला के बेल बाज़ार इलाके मे बेस्ट बस को हाइजैक
करने कि कोशिश कर रहा था और पुलिस के हस्तक्षेप करने पर पुलिसकर्मियों पर फ़ायरिंग भी करने लगा । पुलिस वालों ने उससे फ़ायरिंग बंद करने को कहा और उसके ना मानने पर पुलिस ने जवाबी फ़ायरिंग की जिसमे राहुल कि मौके पर हि मौत हो गयी और एक आदमी गंभीर रुप से घायल हो गया इसे राज़ावड़ि अस्पताल मे भर्ती कराया गया है मनोज भगत नमक इस व्यक्ति कि स्थिति नाज़ुक बतायी जा रही है । जहां एक और बिहार के नेताओं ने प्रधानमंत्री से मिलकर न्यायीक जांच कि मांग की है वहिं दुसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमन्त्री ने कहा की "बुल्लेट क जवाब बुल्लेट से ही दिया जायेगा" ।
जब पूरा बिहार राज के लगाई आग मे जल रहा है और पवन के मौत को ज्यादा दिन भी नहीं बीते है तो क्या पुलिस के हाथों राहुल कि मौत जायज है ? क्या स्थिति इतनी गंभीर थी कि राहुल को गोलियों से छलनी कर देना पड़ा ? शायद इन सवालों का जवाब आज हर भारतीय जानना चाहता है ।

No comments: