Friday, January 20, 2012

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मौका !


ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मौका !

भारत जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहा था तब उम्मीदें थीं....कई सारे सपने थे.... टेस्ट का ताज वापस पाना था और न जाने क्या क्या... लेकिन 26 दिसंबर से शुरु होने वाली सीरीज में सब कुछ बदल गया... सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं हम हार से हारते रहे... पहले और दूसरे टेस्ट में हार के बाद टीम पर वापसी करने का बेतहाशा दबाव बना और इस दबाव के नीचे न तो अनुभव काम आया... न तो युवा जोश और ना ही टीम की एकजुटता... पूरी की पूरी टीम बिखर गई... अब तक तीन टेस्ट मैच हार चुकी टीम वापसी कर पाएगी भी या नहीं कहना मुश्किल है.... लेकिन संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता....सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाना है और हालात भी बदले बदले से होंगे यानी टीम एक नई शुरुआत यहां से कर सकती है... तीसरा मैच तीन दिन में हीं खत्म हो गया था... पर्थ टेस्ट मैच 13 जनवरी से शुरु होकर 15 जनवरी तक ही चला जिसमें टीम इंडिया 3 दिन में ही पस्त हो गई.... अगला मुकाबला 24 जनवरी से खेला जाना है... इस बीच टीम को काफी वक्त मिला है जिससे हो सकता है कि टीम पिछली सारी कड़वी यादों से उबर चुकी हो... साथ ही मैदान पर अभ्यास का लंबा वक्त इस मैच में कप्तान के तौर पर टीम में वीरेंद्र सहवाग नजर आएंगे, कप्तानी में सहवाग पहले भी हाथ आजमा चुके हैं और आंकड़े भी दमदार है... तीन टेस्ट में कप्तान के तौर पर उन्होने 2 में जीत हसिल की है तो एक मुकाबला ड्रॉ रहा है... साफ है कि सहवाग के पास भी यहां से एक नई शुरुआत का मौका होगा... याद होगा कि टीम के इस नवाब ने 2008 में इसी मैदान पर 151 रन की बेहतरीन पारी खेली थी... गौरतलब है कि चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं लेकिन क्या भारतीय टीम आखिरी टेस्ट मैच में अपनी खोई साख हासिल कर पाएगी.... अपने प्रशंसकों का खोया प्यार हासिल कर पाएगी.... कंगारुओं को करारा जवाब दे पाएगी... सवाल कई सारे हैं और जवाब के लिए आपको 24 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा...

No comments: